जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मानसिक मंद बच्चों ने किया उद्यान भ्रमण

जबलपुर दर्पण। विकलांग सेवा भारती चेतना के मानसिक मंद छात्र-छात्राओं ने भवरताल उद्यान का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान दिव्यांग बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वे झूले पर चढ़कर खूब मस्ती से आनंद लेते रहे और इस गतिविधि ने उन्हें अत्यधिक खुशी दी।
इस मौके पर संस्था की प्राचार्य पुष्पा ठाकुर, सचिन प्रजापति, गुलनाज बी., मनीषा रजक, सुचिता द्विवेदी, जाकिर हुसैन सहित अभिभावक और समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और बच्चों के साथ मिलकर उनके इस विशेष पल का आनंद लिया।



