मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान योजना शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। सिहोरा तहसील के कुम्ही सतधारा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान योजना का आयोजन 23 दिसंबर को किया गया। यह अभियान पिछले 11 दिसंबर से आगामी 6 जनवरी तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर आयोजन कर बड़े रूप में प्रसार प्रचार किया जाना है। आयोजित शिविर में चिन्हित आयोजनाओं व सेवाओं के अंतर्गत ग्राम पंचायत हितग्राही व परिवार के विधिवत आवेदन लेकर लक्षित परिवार की कार्य योजना मै शामिल किये जाना है। कार्यक्रम में जनपद सदस्य सुषमा हरप्रसाद राय, सरपंच मोहन मिश्रा, सेक्टर प्रभारी एस एन अहिरवार, शिविर प्रभारी उमेश तन्तुवाय, गजेंद्र दीक्षित, ओमप्रकाश गुमास्ता, रामप्रसाद राय, सचिव सुशील पटेल, विमल गुमास्ता, आदि ग्रामवासी शिविर में शामिल होकर सहयोग किया।



