कलचुरी समाज का परिचय सम्मेलन कल

जबलपुर दर्पण। गत दिवस कलचुरी महासभा की बैठक मनोहर चौकसे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से परिचय सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। विभिन्न समितियों द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है।महामंत्री बी डी राय के द्वारा बताया गया कि “कलचुरी गौरव पत्रिका” भी विमोचन के लिए तैयार है।
अध्यक्ष व महामंत्री ने स्वजातीय बंधुओं,माताओं ,बहनों से अपील की है कि 25 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में समाज भवन में विवाह योग्य बच्चों के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
सभी के लिए दोपहर भोज का भी आयोजन भी किया गया है।
बैठक में डॉ व्ही के गुप्ता, देवेन्द्र चौकसे,सुरेश चौकसे,राजेश जायसवाल “पप्पू”, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती राजी राय, श्रीमती रेखा चौकसे, श्री मति अपर्णा चौकसे, श्रीमती सपना राय,श्रीमती उमाभारती जायसवाल,आशीष राय,संजय चौकसे, राकेश चौकसे, गोविंद राय, उमाकांत चौकसे, राजीव चौकसे,कौशलेन्द्र महाजन,मुकेश राय,राकेश राय ,प्रशान्त चौकसे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।यह समाचार मीडिया प्रभारी कौशलेंद्र महाजन से प्राप्त हुआ।



