जबलपुर दर्पण

सांसद आशीष दुबे के प्रयास लाए रंग

जबलपुर से कोलकाता के लिए सीधी उड़ान प्रारंभ होगी

जबलपुर दर्पण । कोलकाता के बीच जल्द ही हवाई संपर्क कायम हो रहा है। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे के सतत् प्रयास से अब जबलपुर से कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर इसी माह जुलाई या अगस्त के प्रारंभ में इस नई उड़ान का संचालन प्रारंभ करने जा रहा है।जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वे लंबे समय से इस मार्ग पर उड़ान प्रारम्भ करवाने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयासरत थे,जिसका परिणाम यह निकला कि एलायंस एयर जबलपुर – कोलकाता के बीच उड़ान प्रारम्भ करने जा रहा है। सांसद आशीष दुबे ने बताया कि उन्हें एलायंस एयर प्रबंधन ने उन्हें इस आशय की सूचना देते हुए इस उड़ान का प्रस्तावित शेड्यूल भी साझा किया है,जिसके अनुसार एलायंस एयर का एटीआर 72 विमान सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 07.05 पर कोलकाता से उड़ान भरकर 09.35 बजे जबलपुर पहुंचेगा और फिर जबलपुर से कोलकाता के लिए 10.00 बजे उड़ान भरकर 12.35 बजे कोलकाता में लैंड करेगा। सांसद श्री दुबे ने कहा कि फिलहाल जबलपुर से कोलकाता के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं थी।जिससे हवाई यात्रियों को जबलपुर से कोलकाता जाने के लिए स्टॉप ओवर उड़ान से कोलकाता जाना पड़ता था,अब जबलपुर से कोलकाता के बीच सीधी उड़ान प्रारम्भ होने से जबलपुर के हवाई यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ उनके समय की बचत भी होगी और आर्थिक भार भी अपेक्षाकृत कम हो जाएगा। गौरतलब है कि यह उपलब्धि जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे के विशेष प्रयासों का परिणाम है। लंबे समय से क्षेत्र के बांग्लाभाषियों,उद्योगपतियों, छात्रों और व्यापारियों की मांग थी कि पूर्वी भारत के प्रमुख व्यापारिक केंद्र कोलकाता के लिए सीधी कनेक्टिविटी दी जाए। सांसद ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एलायंस एयर प्रबंधन से लगातार संपर्क कर इस रूट को मंजूरी दिलवाई। इस उड़ान से जबलपुर के शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। कोलकाता में पढ़ने वाले जबलपुर के छात्र, इलाज के लिए जाने वाले मरीज और पूर्वी भारत से व्यापार करने वाले उद्यमियों को अब सीधी हवाई सुविधा मिलेगी।समय की बचत,किफायती यात्रा,व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ जबलपुर में निवासरत बांग्लाभाषियों को भी इस उड़ान के प्रारंभ होने से सहज सुविधा प्राप्त होगी वहीं जबलपुर के संगमरमर, कृषि उत्पाद और एमएसएमई उद्योगों को पूर्वी भारत के बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी।
इस उड़ान के लिए एलायंस एयर की बुकिंग जल्द ही सभी प्रमुख पोर्टल्स और एयरलाइन की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया कि नई उड़ान के लिए डुमना एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह के स्लॉट से यात्रियों को कोलकाता में दिनभर के काम निपटाने में सुविधा होगी। सांसद श्री दुबे ने कहा कि यह उड़ान जबलपुर को राष्ट्रीय हवाई मानचित्र पर और मजबूत करेगी।छात्रों,व्यापारियों, बांग्लाभाषियों,पर्यटन क्षेत्र सहित पूरे महाकौशल क्षेत्र और जबलपुर को इस उड़ान के प्रारंभ होने का सकारात्मक लाभ प्राप्त होगा। सांसद श्री दुबे ने कहा कि वे जबलपुर से अन्य प्रमुख नगरों के लिए नई उड़ान प्रारंभ करवाने लगातार सक्रिय हैं और निकट भविष्य में जबलपुर से अन्य नगरों के लिए भी नई उड़ानें प्रारंभ होने की पूरी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88