जबलपुर दर्पण

उत्तर मध्य विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने दी सीसी रोड की सौगात, 30 वर्षों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूर्ण

जबलपुर दर्पण । उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने रविवार को विधानसभा अंतर्गत स्वामी विवेकानंद, जयप्रकाश नारायण ,महाराजा अग्रसेन वार्डों की सीमा पर 30 वर्षों बाद बहु प्रतीक्षित 1 करोड़ 25 लाख से बनने जा रही सी सी रोड का भूमिपूजन किया एवं निरंतर चले आ रहे विकास कार्यों में क्रम में एक और सौगात क्षेत्रवासियों को समर्पित की,इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज,एम आई सी राम सोनकर उपस्थित थे।

इस दौरान डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि सेवक के रूप में मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि जनसेवा का सर्वोत्तम स्वरूप विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों के जीवन को सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाना है।

इसी सेवा भाव को आत्मसात करते हुए आज लगभग 30 वर्षों से बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों के स्नेह, विश्वास एवं जनआशीर्वाद के साथ भूमिपूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वर्षों से लंबित इस मांग का पूर्ण होना मेरे लिए केवल एक विकास कार्य के साथ जनविश्वास के प्रति उत्तरदायित्व के निर्वहन का संतोष है।

₹1.25 करोड़ की लागत से MP–MLA मद के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना में स्वामी विवेकानंद, जयप्रकाश नारायण एवं महाराजा अग्रसेन वार्डों की सीमा क्षेत्र में रानीताल मुक्तिधाम के समक्ष मुख्य मार्ग पर सी.सी. रोड एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य किया जाएगा। यह मार्ग स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित पटेल कैटर्स से प्रारंभ होकर मनीष किराना होते हुए वैभव जैन जी के निवास तक निर्मित होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को वर्षों से चली आ रही आवागमन की असुविधा से स्थायी राहत मिलेगी।

हमारे 5S (सेवा , स्वास्थ्य , शिक्षा , स्वास्थ्य , संस्कार) संकल्प में “सेवा” का अर्थ केवल विकास को प्रत्येक घर और प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना है। बेहतर सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे प्रगति, सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करती हैं।

आप सभी के स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। मेरा संकल्प है कि जनसेवा और विकास की यह यात्रा बिना रुके, बिना थके निरंतर चलती रहे।

इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय जी की निरंतर सक्रियता और विकास कार्यों को लेकर स्पष्टता के साथ कार्य करने की शैली सदैव सकारात्मक रूप से कार्य में सहयोग प्रदान करती है नगर निगम जबलपुर सदैव विकास कार्यों के प्रति कंधे से कंधा मिलाकर केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग के साथ कार्य कर रही है और जनता के हित में सदैव तत्पर रहते हुए निरंतर विकास कार्यों को कराया जा रहा है।

इस अवसर पर अंशुल यादव,कमलेश अग्रवाल,सोनिया रंजीत सिंह,मधुबाला राजपूत,प्रतिभा भापकर,भाजपा महामंत्री रंजीत पटेल, उपाध्यक्ष शंकर श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल,अमर पटेल,दीपांशु पाठक,रविकांत पाठक,राजेश तिवारी रवि मोहन संतोषी, कारण चंदेल, हरीश गुप्ता, प्रीत सेंगर, आयुष विश्वकर्मा ,भाजपा जनप्रतिनिधि गण , पदाधिकारी गण , देवदुर्लभ कार्यकर्ता बंधु, प्रशासनिक अधिकारी गण , ईश्वर तुल्य जनमानस की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88