बारादरी में 458वां उर्स मनाया गया

जबलपुर दर्पण। रानीताल चौक स्थित हजरत सैयद शाह मीर सलामत अली रह. अलै. तथा हजरत सैयद हुज्जवर अली रह. अलै. बाबा बारादरी दरगाह में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 458वॉ सालाना दो दिवसीय उर्स बहुत ही अक़ीदत, शानो शौकत और कौमी एकता के साथ मनाया गया | उर्स के दोनों दिन दरगाह के ख़ादिम सैयद आशिक अली तथा सैयद जाहिद अली के निवास कोतवाली स्थित उपरैनगंज से चादर व संदल प्रस्थान कर, दरगाह में कुरान ख्वानी, फातेहा, सालातो सलाम उपरांत संदल व चादर पेश की गई | तदोपरान्त बड़ी संख्या मे शहर व ग्रामीण क्षेत्रो से आये अक़ीदतमंद लंगर मे शामिल हुये | फातेहा मे देश मे अमन, शांति, तरक्की और अक़ीदतमंदो की खुशहाली के लिये दुआएं की गई | इस अवसर पर पठान समाज के सरदार पत्रकार हाजी मुईन खान, भाजपा नेता आसिफ अली, हारून जावेद सौदागर, शादाब खान, रईस खान, आसिफ खान, हामिद अली, वाजिद अली, वसीम खान मूसा, फैजान रदा, नसीम खान, शाहिद कैप्टेन, नौमान खान, असलम खान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही |



