ट्रेन में चोरी करने वाली दो महिलाएं ज्वैलरी सहित जीआरपी पुलिस की गिरफ्त में

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर पश्चिम मध्य शासकीय रेल पुलिस थाना जबलपुर द्वारा यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग चोरी के मामलों में सफल हासिल करते हुए बड़ा खुलासा किया गया ।
मीडिया को जानकारी देते हुए जीआरपी पुलिस द्वारा बताया गया कि जबलपुर जीआरपी पुलिस अधीक्षक रेल सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी व पुलिस उप अधीक्षक रेल अंकिता सुल्या जबलपुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर द्वारा कार्रवाई के दौरान दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया लगभग 70 हज़ार मूल्य की बरामदी की गई हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जीआरपी जबलपुर की टीम के द्वारा महिलाओं को रेलवे स्टेशन जबलपुर पीएफ 6 कटनी एंड से संदेह के आधार पर दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर महिला स्टाफ की उपस्थित में पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपी महिला
रूप माली निवासी हिंडोलिया जिला दमोह एवं रेखा माली निवासी धौरा थाना जलखाऊँन ललितपुर उप्र ने रेल यात्रियों के आभूषण चोरी करने की घटनाएं स्वीकार कीं।
इस कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित प्रकरणों का खुलासा हुआ—
अपराध क्रमांक 384/26 में एक महिला आरोपी से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया एवं दो चांदी के पेन, कुल ₹10,300/- मूल्य का चोरी हुआ माल बरामद किया गया।
अपराध क्रमांक 346/26 में दूसरी महिला आरोपी से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया एवं तीन चांदी जैसे सिक्के, कुल ₹48,880/- मूल्य की बरामदी हुई। अपराध क्रमांक 177/26 में उसी आरोपी की निशानदेही पर एक चांदी जैसा ब्रेसलेट, कीमत ₹9,400/-, बरामद किया गया।
तीनों मामलों में बरामद चोरी के माल को विधिवत जप्त किया गया है। दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा प्रकरणों में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर संजीवनी राजपूत,
एएसआई गोपाल सिंह राजपूत, ए एस आई भागचन्द उद्दे, एचसी अरुण तिवारी, एचसी सावंत सिंह, एचसी अनुराग तिवारी, एचसी आनंद यादव, एचसी शकील, एचसी रविकांत रजक, एचसी रामोदम गुप्ता, एचसी आदर्श, सी. परशुराम, सी गोपाल सी. मोहित महिला पीआर आर ललिता एलसी लेख कुमारी एलसी रंकू और सीबी से प्रधान संरक्षक पुष्पेंद्र सिंह,आरक्षक भवानी सिंह गुर्जर की अहम भूमिका इस दौरान रहीं।




