गायत्री परिवार ने नर्मदा क्षेत्र में रोपे 500 पौधे

जबलपुर दर्पण । गायत्री परिवार के पर्यावरण आंदोलन के अंतर्गत नर्मदा तट, लम्हेटाघाट के समीप स्थित श्रीराम वन एवं भृगु उद्यान में 500 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम मे पीपल, बरगद, नीम, आंवला, बेल, देव वृक्षों के साथ ही फ लदार पौधों का विधिवत पूजन पंच कुंडीय तरू रोपण महायज्ञ के माध्यम से किया गया। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा औषधि पौधे प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक नीरज सिंह, विशिष्ट अतिथि जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर पंचायत भेड़ाघाट अध्यक्ष चतुरसेन लोधी, विधायक प्रतिनिधि ओम नारायण दुबे ने भागीदारी की। नगर परिषद से पार्षद महेश तिवारी, अजय पटेल, सजल तिवारी, नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ अनुज सिंह, उद्यान प्रभारी लक्ष्मी नारायण दुबे, अमित मिश्रा, सुनील बैरागी, विजय करी, प्रिंसी नामदेव आदि की उपस्थिति रही। गायत्री परिवार से उपजोन प्रभारी नरेश तिवारी, मुख्य ट्रस्टी बी बी शर्मा, जिला समन्वयक प्रेम शंकर तिवारी, पर्यावरण प्रभारी विकास दीक्षित, आंदोलन प्रभारी प्रकाश मूरजानी, स्नेहलता सांवरे ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित कराया।



