अधूरा मार्ग को पूरा करने नहीं हो रही पहल, लोगों को होती है परेशानी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया गांव में पंचायत कर्मियों की मनमानी सामने आई है, जहां राशि आहरण के वर्षों बाद भी निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया गया। बताया गया कि सीसी सड़क निर्माण कार्य के नाम से पंचायत कर्मियों द्वारा राशि तो आहरण कर ली गई, लेकिन निर्माण कार्यों को पूरा करने वर्षों बाद भी कोई पहल नहीं की गई।गौरतलब है कि जिले भर में ऐसे दर्जनों निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं, जिन्हें भी पूरा करने जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही, जिससे लाखों करोड़ों की लागत से होने वाले निर्माण कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। ताजा मामला जनपद पंचायत समनापुर के डूंगरिया गांव में सामने आया, जहां सीसी सड़क निर्माण कार्य के नाम से राशि निकाली गई, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है, जबकि अधूरा मार्ग से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। मामले को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने शिकायत भी कि है,लेकिन शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत डुंगरिया गांव में अम्मूलाल के घर से कंजीलाल के घर तक, सीसी सड़क का निर्माण कार्य करवाया जाना था, लेकिन मार्ग को अधूरा ही छोड़ दिया गया है, जिसे वर्षों बाद भी अभी तक पूरा नहीं किया गया। पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा सीसी सड़क निर्माण कार्य में नाली निर्माण का कार्य भी नहीं कराया गया,जिससे बरसात का पानी सड़कों पर ही बह रही है।
अधूरा सीसी सड़क मार्ग, अखिर कब होगा पूरा-बताया गया कि ग्राम पंचायत डुंगरिया मैं पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी जारी है, जहां निर्माण कार्यों में जमकर मनमानी बर्ती जाती है। मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शिकायत भी किए जाते हैं, शिकायत के बाद भी पंचायत कर्मियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती। आरोप है कि दिनोंदिन ग्राम पंचायत डूंगरिया में भ्रष्टाचार करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां निर्माण कार्यों को अधूरा छोड़कर पूरा नहीं किया जा रहा। उक्त स्थान में नाली का निर्माण भी पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा नहीं कराया गया, जिससे सड़क पर बरसात का पानी बह रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो निर्माण कार्य के नाम से जिम्मेंदारों द्वारा राशि का आहरण करने के बाद भी मनमानी करते हुए निर्माण कार्य को पूरा नहीं कराया गया, जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।



