जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा जबलपुर ने मनाया सुशासन दिवस

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर विविध कार्यक्रम आयोजित

जबलपुर दर्पण। भारतीय राजनीति के महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जबलपुर भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा में निस्वार्थ भाव से काम करने का संकल्प लिया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि पार्टी इस बार अटल जी की जयंती को उनके जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है, और इस कार्यक्रम के तहत वर्ष भर अटल जी की याद में विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत भाजपा कार्यालय में अटल जी के जीवन और उनके कार्यों से जुड़े विषयों पर एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अटल जी के संपूर्ण जीवन और उनके महत्वपूर्ण कार्यों की झलक देखी।

967 बूथों पर अटल जी को श्रद्धांजलि

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने यह भी बताया कि भाजपा ने जबलपुर के सभी 967 बूथों पर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन कार्यक्रमों में उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यकर्ताओं ने अटल जी की लिखी कविताओं का पाठ किया और उनके प्रधानमंत्रित्व काल की विशिष्ट उपलब्धियों पर चर्चा की।

पूर्व महाधिवक्ता रविनंदन सिंह ने अटल जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अटल जी के समय में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए, जिनकी याद हमेशा रहेगी, जैसे पोखरण परमाणु परीक्षण, देश में मोबाइल युग की शुरुआत, कारगिल युद्ध में भारत की विजय, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नदी जोड़ो योजना।

वरिष्ठजनों का सम्मान

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर.एन. सिंह, सुशीला सिंह, अनिल शर्मा, कांति रावत मिश्रा, राधुनाथ यादव, आनंद बर्नाड, दिनेश ताम्रकार, राजकुमार मेहता, रूपराम पटेल, सदानंद गोडबोले और एस.के. मुदीन जैसे वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गोटिया, अखिलेश जैन, डॉ. जितेंद्र जामदार, पूर्व महापौर स्वाति गोड़बोले, रिंकू ब्रिज, शिवराम बैन, विनय अमराते, राजेश मिश्रा, विवेक अग्रवाल, डॉ. जयराम तिवारी, सुमन यादव, दुर्गा उपाध्याय, पूनम प्रसाद, नीरज वर्मा और शुभम अवस्थी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88