सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत

टक्कर मार खाई में गिरी कार
डिंडौरी। थाना शाहपुर अंतर्गत गुरुवार देर शाम लगभग 6: 30 बजे नूनखन के समीप छत्तीसगढ़ से जबलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार टी , यू , व्ही ,कार ने घर ने ग्राम गणेशपुर निवासी महिला फुंदी बाई / पति अमर लाल उम्र 40 वर्ष को जोरदार टक्कर मार कार लगभग 5 फिट खाई के नीचे जा गिरी जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि कार में 7 लोग सवार थे तथा कार काफी तेज रफ्तार थी महिला को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई के नीचे जा गिरी कार में सवार दो व्यक्तियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पहुँचाया गया वहीं अन्य पाँच व्यक्तियों को मामूली चोटें आई है।



