कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

सुभाष चौक में संपत्तिकर शिविर आयोजित

नागारिकों को प्रदान की गई निगम के करों को जमा करनें की सुविधा

कटनी दर्पण। कलेक्टर एवं प्रशासक शशिभूषण सिंह एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा वित्तीय वर्ष 2020 -21 की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति तथा आम नागरिकों को निगम के बकाया करों के भुगतान की सुविधा हेतु नगर निगम कार्यालय स्थित कम्यूटर कक्ष व जोन कार्यालयों के अतिरिक्त 19 नवंबर से 26 नवंबर 2020 तक नगर के विभिन्न स्थलों में संपत्तिकर वसूली हेतु प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक पुनः पृथक से शिविरों का आयोजन किये जानें हेतु निर्देशित किया गया है।
प्रभारी अधिकारी राजस्व विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम की राजस्व वसूली एवं नागरिकों की सुविधा हेतु नगर के विभिन्न स्थलों में आयोजित होने वाले शिविरों के तहत आज प्रातः 11 बजे से सुभाष चौक देश भंडार के सामनें शिवर का आयोजन किया जाकर शिविर स्थल के आसपास के वार्डो के वसूलीकर्ताओं द्वारा कार्यालय की गाडी/निगम के बकाया करदाताओं के भवन स्वामियों से संपर्क कर निगम के बकाया करों को जमा करानें का कार्य किया सपंत्तिकर मद में 3.65 हजार रूपये तथा जलकर मद में 37 हजार रूपये जमा किए गए। नागरिकों की सुविधा हेतु कल 20 नवंबर 2020 दिन शुक्रवार को गणेश चौक एम.पी.ई.बी के समनें प्रातः 11 बजे से शिविर का आयोजन किया जावेगा।
गजानन पाठक सहायक खाद्य प्रभारी नें जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय निकायों की सीमावृद्धि एवं वार्ड परिसीमन के अनुसार नवनिर्मित वार्डो के हितग्राहियों के वर्तमान में प्रचलित ए.पी.एल. राशन कार्डो एवं समग्र आई.डी में नवीन वार्ड अनुसार वर्तमान पते का आवश्यक सुधार/संशोधन कार्य हेतु नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम के जोन कार्यालय क्रमांक 3 साधूराम स्कूल टी.सी.बजान परिसर मे आज प्रातः 11 बजे से शिविर का आयोजन किया जाकर शिविर स्थल पर उपस्थित राशन कार्ड के 02 प्रकरणों एवं समग्र आई.डी.के 30 प्रकरणों में आवश्यक सुधार का कार्य किया गया। नागरिकों की सुविधा हेतु कल पुनः प्रातः 11 बजे से जोन क्रमंाक 3 कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाकर शिविर स्थल पर उपस्थित नागरिकों के ए.पी.एल राशन कार्ड एवं समग्र आई.डी के पते में सुधार का कार्य किया जावेगा।
निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे नें नागरिकों की सुविधा हेतु निगम प्रशासन द्वारा आयोजित किये जानें वाले शिविरों में उपस्थित होकर अपनें ए.पी.एल राशन कार्ड एवं समग्र आई.डी के नवीन वार्ड अनुसार वर्तमान पते में सुधार कार्य करानें एवं बकाया करों को जमा कर नगर विकास में सहयोग प्रदान करनें की अपील नागारिकों से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88