नारी शक्ति ने किए शिवालय परिसर में वृक्षारोपण

जबलपुर दर्पण। शिखर पुरूष, महान राष्ट्र भक्त, भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी को हमेशा के लिए यादगार स्वरूप उप नगरीय क्षेत्र तिलहरी के अजय सत्य प्रकाश होम्स की महिला मण्डल की स्वाति प्रसाद, दीपिका कपूर, मनीषा शुक्ला, किरण सिंह, ज्योत्सना चौरसिया, अनीता अग्रवाल, श्रीलता प्रसाद, सीमा गुप्ता, एकता ढींगरा, हेतल बुद्धदेव,मीना बरकड़े, गरिमा शुक्ला, नेहा पांडेय, प्रतिमा सिंह, रूबी पांडे, महिमा अग्रवाल, दक्षा चौहान, ने शंकर भगवान के मंदिर के गार्डन में तुलसी,जामुन व रुद्राक्ष के पौधे रोपित कर,विधिवत पूजन अर्चन के बाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में सुरुचिपूर्ण भोजन प्रसाद बनाकर मिलजुल कर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।



