संगठित अपराधियों का सरगना कुख्यात बदमाश छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे पकडा गया

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक अपराध उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्ग दर्शन में उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल की संयुक्त टीम द्वारा संगठित अपराधियों का सरगना कुख्यात बदमाश छोटू चौबे को गिरफ्तार कर 1 पिस्टल एवं 6 कारतूस जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी मदनमहल धीरज राज ने बताया कि दिनॉक 10-6-26 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुख्यात अपराधी छोटू उर्फ सुयश चौबे जो कि अलग अलग थानों में पंजीबद्ध प्रकरणो में फरार चल रहा है फायर आर्म्स पिस्टल लिये हुये थाना मदनमहल क्षेत्रांतर्गत स्थित किराये के मकान पर है । सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल की संयुक्त टीम द्वारा मदमनहल स्नेह नगर स्थित छोटू चौबे के किराये के मकान में दबिश दी गयी जहॉ छोटू उर्फ सुयश चौबे मिला जिसे सूचना से अवगत कराते हुये पिस्टल के बारे में सघन पूछताछ करने पर कमरें में रखी टेबिल के ड्राज में रखना बताया। छोटू चौबे की निशादेही पर तलाश करने पर कमरे रखी टेबिल के ड्राज में एक पिस्टल रखी मिली जिसे चैक करने पर मैगजीन में 06 जिंदा कारतूस लोड मिले। आरोपी छोटू उर्फ सुयश चौबे के पास एक आईफोन, एक नीले आसमानी रंग का मोबाईल मिला । आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल, 6 कारतूस, 2 मोबाईल जप्त करते हुये आरोपी छोटू उर्फ सुयश चौबे पिता चंद्रशेखर चौबे उम्र 32 साल निवासी म.न. 768 गुछइत का मकान स्नेहनगर मदनमहल के विरूद्ध अपराध क्रमांक 221/2026 धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि आरोपी छोटू चौबे के विरूद्ध पूर्व से हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, घर मे घुसकर मारपीट तोडफोड जैसे 31 संगीन अपराध पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- संगठित अपराधियों के सरगना कुख्यात बदमाश छोटू चौबे को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय आरक्षक सतीष दुबे, प्रदीप टेकाम, राजेश मिश्रा, राजेश मात्रे तथा थाना मदनमहल के सहायक उप निरीक्षक हल्केराम भलावी प्रधान आरक्षक निर्मल सनोडिया, आरक्षक अभिषेक, महिला प्रधान आरक्षक सायवंती की सराहनीय भूमिका रही।



