भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर संगठनात्मक दिशा तय

जबलपुर दर्पण । केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व कर आह्वान पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा मोदी सरकार के 11 साल – संकल्प से सिद्धी को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रमों की रचना की गई है, इन कार्यक्रमों को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक आयोजित कराने हेतु भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम हेतु गठित जिला एवं मंडल की टोली की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, रंजीत पटेल, शिवम तिवारी, अमित जैन की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकसित भारत के साथ नए भारत के निर्माण का कार्य कर रही है, उसी का परिणाम है कि हमारा देश आज दुनिया को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश की ताकत का लोहा दुनिया ने माना है, साथ ही विगत 11सालो मे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से सरकार ने देश के आम नागरिक के जीवन को सुधारने की दिशा में कार्य किया है।श्री सोनकर ने कहा केंद्र की हमारी सरकार की 11 सालो की उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने के लिए संगठन ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की रचना की है जिसमे प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी हो ऐसी संगठन की मंशा है।श्री सोनकर ने बताया कार्यक्रमों में जिला, मंडल, शक्ति केंद्र के साथ बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें प्रमुख कार्यक्रम जो सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल – संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम, पर्यावरण दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपातकाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके लिए जिला स्तरीय टोली एवं मंडल स्तरीय टोली बनाई गई है।श्री सोनकर ने बताया संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर कार्यशाला, बदलता भारत मेरा अनुभव, डिजिटल प्रतियोगिता, प्रेस वार्ता, प्रोफेशनल मीट, प्रदर्शनी एवं मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा, पौधारोपण के कार्यक्रम, योग शिविर, शक्ति केंद्र स्तर में मोहल्ला चौपाल आयोजित की जायेगी। श्री सोनकर ने कहा सरकार की 11 सालो की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत की यात्रा में सहभागी बने यह अपेक्षा संगठन की आपसे है विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा एवं सुशासन के 11 वर्ष पूर्ण किए है सरकार ने इस कालखंड में जो विकास कार्य, देशहित के कार्य किए हैं उन्हें जन जन तक के पहुंचाना एक महत्वपूर्ण कार्य है जो भाजपा के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं इसीलिए आप अपने मिले कार्य को निष्ठा से पूरा करे।कार्यशाला में अभय सिंह ठाकुर, रोहित जैन, प्रणीत वर्मा, लालू यादव, रेणु कोरी, संतोषी ठाकुर, शरद ताम्रकार, रविंद्र पचौरी, सिद्धार्थ शुक्ला, रूपा राव, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र विश्वकर्मा, संतोष यादव, प्रशांत दुबे, प्रणय गुप्ता, नरेश पटेल, राहुल रजक, गुड्डा वर्मा, आशीष राव, पुष्पराज सेंगर, सौरभ गोयल, योगेश लोखंडे, अकील अंसारी, राहुल दुबे, आदि उपस्थित थे।



