जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

15 से 20 हजार रुपए टैक्स चुकाओ और 15 साल पुराने वाहान सडकों में दौडाओः कांग्रेस

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी टीकाराम कोष्टा ने कहा कि प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने दो पहिया और चार पहिया वाहन के मालिकों यदि आपके 15 साल पुराने वाहन हो गए हैं तो अब नहीं चला पाएंगे। 15 साल पुराने वाहन चलना है तो हर 5 साल में सरकार को 15 से ₹20000 दो और बेधड़क अपने वाहन को चलाओ इस नियम से गाड़ी मालिकों को महंगाई के दौर में नई मुसीबत खड़ी कर दी है यह नियम आम जनता के खिलाफ है क्योंकि यह नियम केवल व्यावसायिक वाहनों के लिए कुछ हद तक ठीक है। क्योंकि व्यावसायिक वाहन प्रतिदिन चलाए जाते हैं जबकि निजी वाहन आवश्यक होने पर चलाए जाते हैं सरकार को वाहन की समय सीमा तय करते समय किलोमीटर भी निर्धारित करना था। हम सभी जानते हैं की निजी वाहन व्यावसायिक वाहन की अपेक्षा 15 वर्षों में कुछ ज्यादा नहीं चल पाते अति आवश्यक होने पर ही सड़क पर निकाले जाते हैं आम लोग अपने परिवार की सुविधा के लिए वाहन खरीदते हैं ताकि बसों ट्रेनों की भीड़ से बचा जा सके लोग उनके मेंटेनेंस पर अपने शरीर से ज्यादा ध्यान रखते हैं। अतः सरकार को इसकी समय सीमा निर्धारित करने के पहले निजी और व्यावसायिक वाहनों के उपयोग पर भी ध्यान रखना था। 15 साल पुराने निजी वाहनों को व्यावसायिक वाहनों की तरह कंडम घोषित करना इस महंगाई के दौर में आम नागरिकों के साथ अन्याय है बड़ी मुश्किल से एक-एक पैसा जोड़कर अपने परिवार के लिए गाड़ी की सुविधा कर पाते हैं ।
लेकिन एनजीटी के अधिकारियों द्वारा कुछ घंटे की मीटिंग में मध्यम वर्ग की फैमिली को गाड़ी से वंचित करना न्याय संगत नहीं होगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा कोऑर्डिनेटर अलीम मंसूरी संजय शर्मा मुन्ना ठाकुर विजय अग्रवाल पी पी पटेल राजू तोमर डॉ मोइन अंसारी मामूर गुड्डू अशोक चौधरी रविंद्र कुशवाहा लखन श्रीवास्तव धर्मेंद्र कुशवाहा लखन चौधरी आदि ने परिवहन विभाग मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निजी वाहन की व्यावसायिक वाहनों से तुलना बेहूदा निर्णय है इसे जनहित में मानवीय आधारों को ध्यान में रखकर तत्काल वापस लिया जावे । अन्यथा कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88