जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मूंग उड़द की खरीदी को लेकर किसान संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल

जबलपुर दर्पण । प्रदेश में किसानों के सबसे बड़े़ किसान संगठन भारतीय किसान संघ ने मूंग उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी न किये जाने पर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने प्रदेश के सैकड़ों तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देकर सरकार से मूंग उड़द की खरीदी करने की मांग की। प्रदेश प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों के पक्ष को रखा। लेकिन मूंग उड़द उत्पादक किसानों के प्रति प्रदेश के मुखिया ने असंवेदनशील रवैया जाहिर कर मूंग उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने से साफ मना कर दिया। श्री पटैल ने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से सांठगांठ कर किसानों से मंडियों में खुली लूट करने का न्योता दे दिया है। किसान संघ इस लूट का कड़ा प्रतिकार करेगा।
राज्य सरकार मूंग उड़द खरीदी का प्रस्ताव भेजे तो केंद्र सरकार तैयार
प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटैल ने बताया कि किसान संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारियों को किसान की मूंग उड़द की समस्या से अवगत कराया तो देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की गई तो कृषि मंत्री ने किसान संघ को आश्वासन दिया कि यदि मध्यप्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग उड़द खरीदी करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजे जो वह तत्काल स्वीकृति देने के लिये तैयार है।
मूंग खरीदी का भेजे प्रस्ताव नहीं तो सीएम हाउस का होगा घेराव
किसान संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि राज्य सरकार किसान हित में संवेदनशीलता का परिचय देते हुये तत्काल मूंग उड़द की एमएसपी खरीदी करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे। यदि राज्य सरकार प्रस्ताव भेजने में टालमटोल करती है। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में प्रदेश के लाखों किसान सीएम हाउस का घेराव करने मजबूर होगें। जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
उत्तरप्रदेश में हो रही मूंग की खरीदी तो मध्यप्रदेश में क्यों नहीं
प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी करने का आदेश जारी कर 140 खरीदी केंद्र निर्धारित कर दिये हैं और शनिवार से उन केंद्रो पर मूंग खरीदी प्रारंभ भी हो जायेगी। मध्यप्रदेश सरकार क्यों प्रस्ताव नहीं भेज रही है इसका जबाब सरकार को देना चाहिये।
ये रहे उपस्थित
किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम नारायण पचौरी, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटैल, प्रांत संगठन मंत्री भरत पटैल, जिलाध्यक्ष रामदास पटैल, महानगर अध्यक्ष राजकुमार पटेल, कार्यालय मंत्री आलोक पटैल, महानगर प्रचार प्रमुख मनोज मिश्रा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88