जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा ग्रामीण जिले की बैठक को लोक निर्माण मंत्री ने किया संबोधित

जबलपुर दर्पण । प्राकृतिक खेती से किस तरह हमारा किसान समृद्ध बन सकता है साथ ही इस खेती से हमारे खेत, मिट्टी को मिलने वाले फायदे की जानकारी प्राकृतिक खेती के नाम चौपाल कार्यक्रम में मिलेगी इस हेतु भाजपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र से किसानों कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित करे ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिल सके, यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भाजपा ग्रामीण जिले की बैठक में कही। बैठक को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते है आप कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधी होने के नाते राजनैतिक कार्यक्रमों का आयोजन तो करते है पर अब समय बदल रहा है राजनैतिक कार्यक्रमों के साथ साथ हमारा दायित्व है कि ऐसे कार्य जिनसे समाज का भला हो और आने वाली पीढ़ी को भी हम कुछ देकर जाए, ऐसे कार्य को किया जाना चाहिए। पूर्व में भी आप सभी ने मेरे साथ मिलकर जल रक्षा यात्रा, बावड़ी, तालाबों की सफाई जैसे कार्यक्रम किए है इसी तरह पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण के साथ ही हमे अपने खेतो और खेतो से होने वाली उपज की गुणवता को बचाने का कार्य भी करना होगा और प्राकृतिक खेती इसका बेहतर माध्यम हो सकता है। श्री सिंह ने कहा हमारे पूर्वजों ने हमे एक स्वच्छ और अच्छा वातावरण और पर्यावरण दिया था, हम बदलते हुए दौर में है हमारे सामने ही सकारात्मक और नकारत्मक परिवर्तन हुए है और सबसे बड़ा परिवर्तन ये हुआ कि आज हमारे खेत और खेती में जहर बोया जाने लगा जहर इसीलिए कि हम खेती में बड़ी मात्रा ने रसायनों का प्रयोग करने लगे है और इस बढ़ती हुई रासायनिक खेती की वजह से कम उम्र में ही हमारे युवा बीमारीयों का शिकार बन रहे है। हमारी मिट्टी की उवर्कता दिन प्रति दिन कम हो रही है। समय के साथ साथ तकनीक तो आगे बढ़ गई पर हम अपनी प्राकृतिक साधनों को भूल कर प्रतिस्पर्धा की दौड़ में आगे निकल रहे पर इसके साथ ही आने वाली पीढ़ी को क्या दे रहे है यह सोचने वाली बात है। श्री सिंह ने कहा गुजरात के वर्तमान राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी जो स्वयं एक किसान है और प्राकृतिक खेती के एक बड़े हस्ताक्षर है जिन्हे प्राकृतिक खेती का अच्छा अनुभव है उन्हे जबलपुर आने आमंत्रित किया था और उन्होंने स्वीकार किया और आने वाले 26 जून को प्राकृतिक खेती के नाम चौपाल का आयोजन स्थानीय मानस भवन में किया गया है जिसमे हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी भी शामिल होंगे। श्री सिंह ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के किसानों को इस चौपाल में आमंत्रित करे ताकि चौपाल में मिलने वाली जानकारी का लाभ किसानों को मिले और अपने क्षेत्र में जाकर इस खेती को स्वयं अपनाने के साथ ही इसके लिए जनजागरण भी हमारे किसान करे। बैठक की प्रस्तावना एवं स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने दिया। संचालन महामंत्री राजेश दाहिया एवं आभार महामंत्री राजेश राय ने व्यक्त किया। बैठक में सांसद आशीष दुबे, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, जिप अध्यक्ष श्रीमती आशा गोटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष रानू तिवारी, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, नीलेश अवस्थी, महामंत्री राजेश दाहिया, राजेश राय के साथ ग्रामीण भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88