विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वच्छता के लिए श्रमदान किया तथा शपथ दिलवाई

प्रधानमंत्री दर्पण । नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 सितंबर से प्रारंभ होकर गांधी जयंती 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा को “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर मनाया जा रहा है। जबलपुर जिले में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के दिशानिर्देश अनुसार स्वच्छता संबंधी विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय विक्टोरिया जबलपुर में माननीय विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा तथा सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई कर श्रमदान किया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता के संकल्प के लिए शपथ दिलवाई और साथ ही सभी स्टॉफ को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर रोगियों की सुरक्षा के लिए शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित नमो गार्डन का लोकार्पण माननीय विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नमो गार्डन में विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के द्वारा वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा जन सामान्य से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इसी दौरान विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय व चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा जिला चिकित्सालय के समस्त सफाई कर्मियों का मेडल और फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं उनके उत्साहवर्धन के लिए पुरुष्कार भी बाँटे गए। कार्यक्रम के अंत में माननीय विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय एवं सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा ने जिला चिकित्सालय को प्राप्त हुए नवीन शव वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी, डॉ अमिता जैन, डॉ कमलेश वर्मा, डॉ सुनीता सिंह, डॉ संजय जैन, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, सहायक प्रबंधक अरुण शाह, जिला क्वालिटी मॉनिटर डॉ शिखा गर्ग, नर्सिंग इंचार्ज ई लाल, विनीता सोनी, आर एस कोष्ठा, विकास श्रीवास्तव सहित समस्त स्टॉफ व नर्सिंग स्टूडेंट उपस्थित थे।



