खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 168

जबलपुर।आईसीएमआर और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज गुरुवार की रात मिली 56 सेम्पल की जांच रिपोर्ट में छह व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इनमें सिंधी केम्प निवासी जिलानी उम्र 18 बर्ष और सोनू उम्र 22 बर्ष, अंसार नगर गोहलपुर निवासी एम एम अंसारी उम्र 48 बर्ष, हड्डी गोदाम ठक्कर ग्राम निवासी अकबरी बेगम उम्र 60 बर्ष, बहोराबाग की फातमा खान उम्र 30 बर्ष और साउथ मिलौनीगंज निवासी मोहम्मद नईमुद्दीन उम्र 68 बर्ष शामिल हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 168 हो गई है । इनमें से 79 को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और और 8 लोंगो की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस 81 हो गये हैं ।
गुरुवार की रात मिली 56 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में 23 की आईसीएमआर लैब से और 33 सेम्पल की रिपोर्ट्स मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से प्राप्त हुई है ।
आज गुरुवार की रात मिली जाँच रिपोर्ट्स में पाये गये कोरोना पॉजिटिव में जिलानी स्व.जुमाई का पोता और सोनू स्व. जुमाई का भतीजा है। एमएम अंसारी बुधवार की देर रात मिली रिपोर्ट्स में पॉजिटिव पाये गये खतीब अंसारी के भाई हैं । अखबरी बेगम पूर्व में संक्रमित पाई गई सरवरी बेगम और स्व. कनिजा बानों की रिश्तेदार हैं । नईमुद्दीन पूर्व में संक्रमित पाये गये मोहम्मद राशिद और मोहम्मद अमीन के घर के पास रहते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88