जबलपुर दर्पण

नगर में गहराया जल संकट, तीन दिन से लोगों को नहीं मिल पा रहा पानी

बरेला जबलपुर दर्पण ।भरी बरसात, घोंघा प्यासा की कहावत को चरितार्थ करते हुए जहां वर्तमान में तीन-चार दिन से अनवरत बारिश हो रही है, नदी नाले उफान पर हैं तथा गली कूचों में जगह-जगह पानी भरा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर नगर में विगत तीन-चार दिन से नगर के आधे हिस्से में जल आपूर्ति ठप है इसके कारण लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय नागरिक गुड्डी देवी ने बताया है कि नगर परिषद द्वारा विगत तीन-चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है तथा पानी की टंकी भी लोड नहीं की जा रही है इसके कारण उनके घरों के नलों में पानी नहीं आ रहा है इसके कारण उन्हें भर बरसात में जल संकट से जूझना पड़ रहा है। बताया जाता है कि नगर के आधे हिस्से में पानी की टंकी लोड कर सप्लाई की जाती है किंतु विगत तीन दिन से टंकी लोड ना होने के कारण लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 10 स्थित ट्यूबवेल भी में भी विगत अनेक दिनों से हवा फेंक रहा है इसके कारण लोगों को जलापूर्ति चालू होने के पश्चात भी पानी नहीं मिल पा रहा है स्थानीय निवासी रश्मि सोनी ने बताया कि उनके यहां भी नलों में ठीक तरह से पानी नहीं आ रहा है।बताया जाता है कि फिल्टर प्लांट के पास स्थित ट्रांसफार्मर विगत 3 दिन से बिगड़ पड़ा है जिसकी वजह से लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है उधर विद्युत मंडल द्वारा ट्रांसफार्मर रखने में आजकल आजकल किया जा रहा है इसके चलते लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है इस संबंध में सीएमओ संजय पांडे का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदल जाने पर जलापूर्ति बहाल हो जावेगी तथा वार्ड नंबर 10 स्थित ट्यूबवेल में भी नई मोटर डाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88