मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में नालसा एवं एनसीपीसी द्वारा 1 जुलाई 2025 से शुरू होकर 90 दिनों की अवधि के एक विशेष मध्यस्थता अभियान अंतर्गत तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा द्वारा तहसील अधिवक्ता संघ सिहोरा के सभा कक्ष में आयोजित की गई। तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा जिला जबलपुर के द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में सुधांशु सिन्हा जिला न्यायाधीश अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा की अध्यक्षता में एवं माननीय श्यामसुंदर झा जिला न्यायाधीश प्रथम सिहोरा की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । इस आयोजन के दौरान बताया गया कि मध्यस्थता योग्य प्रकरणों में मिडिएशन कार्यवाही के भरपूर प्रयास किए जाने एवं मध्यस्थता का प्रक्रिया के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण किया जाने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई । साथ ही बताया गया कि ऐसे पक्षकारगण जिनका मामला न्यायालय में लंबित है और उसमें मध्य स्थता की आवश्यकता है। तो वह अपना प्रकरण मध्यस्थता कार्यवाही हेतु न्यायालय से मिडिएशन हेतु रैफर करवा सकते हैं । जिससे उनके प्रकरण में तत्काल मध्यस्थ नियुक्त कर मध्यस्थता कार्यवाही की जा सके। शिविर के दौरान मध्यस्थता जागरूकता शिविर में अधिवक्ता मिडिएशन संजय सिंह सेंगर, मुकेश कुमार तिवारी ,अजय किशोर तिवारी ,उमाशंकर चौरसिया, एवं अधिवक्ता संघ सिहोरा के कार्यकारिणी अधिकारी गण एवं सभी अधिवक्ता गण इस दौरान उपस्थित रहे।



