भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

जबलपुर दर्पण। सिहोरा अनुभाग कुण्डम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 102 सिहोरा में बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनरों सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों की उपस्थित में एक दिवसीय प्रशिक्षण दो चरणों में दिया गया। पहले चरण की शुरुआत दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक उपस्थित समस्त बीएलओ की मौजूदगी में की गई। जिसका सीधा प्रसारण ऑनलाइन पोजेक्टर के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी अवगत कराई गई। वहीं दूसरे चरण की शुरुआत 3 बजे से प्रारम्भ हुई जिसमे प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों को विधिवत् निर्वाचन के दिशा मार्गदर्शन के अनुरूप मोबाइल और ऑनलाइन के माध्यम से कौशल विकास केंद्र हाल में देर शाम तक दिया गया । इस मुख्य प्रशिक्षण के उपरांत बहुविकल्पीय बीएलओ योग्यता परीक्षण भी लिया गया। एक दिवसीय भारत निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण व अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा पुष्पेन्द्र अहाके, नायब तहसीलदार जगभान सिंह ऊईके, मास्टर ट्रेनर संकल्प जोगी, ब्रजेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार महोबिया एवम् निर्वाचन विभाग के कर्मचारी संजय झारिया, अविनेश कुमार रजक, सौरभ जैन सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।



