उत्तरप्रदेश

एडीएम साहब हो गए सस्पेंड, ट्रांसफर के बाद भी नहीं छोड़ा पद; सीएम योगी के आदेश पर हुआ एक्शन

उत्तर प्रदेश जबलपुर दर्पण। उत्तर प्रदेश के 2012 बैच के प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (PCS) अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। अरविंद कुमार सिंह, जो पिछले तीन वर्षों से बिजनौर में अपर जिलाधिकारी (वित्त और राजस्व) के पद पर तैनात थे। जिन्हें 30 मई 2025 को देवरिया में स्थानांतरित किया गया था। हालांकि, उन्होंने अपने नए पद पर ज्वाइन नहीं किया, जिसके चलते प्रशासन ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया।
शासन सूत्रों के अनुसार, अरविंद कुमार सिंह के इस रवैये को सरकारी आदेशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता माना गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जो भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल निलंबन के आदेश जारी कर किए। यह कार्रवाई नौकरशाही में अनुशासन बनाए रखने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।
अरविंद कुमार सिंह का बिजनौर में तीन साल का कार्यकाल रहा, जहां उन्होंने एडीएम (FR) के रूप में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाईं लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद, उन्होंने देवरिया में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया।
इस आदेश के बाद सूत्रों का कहना है कि वह अपनी मौजूदा कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, जिसे प्रशासन ने “पद के प्रति मोह” के रूप में देखा. इस तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त न करने की नीति के तहत सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।
मुख्यमंत्री की सख्ती ने –
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले भी कई मौकों पर भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है। इस निलंबन के जरिए एक बार फिर यह संदेश दिया गया है कि सरकारी आदेशों का पालन न करने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । देखा जाए तो सीएम ने अपने कार्यकाल के वर्षों में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को निलंबित किया है। वर्ष 2012 बैच के PCS अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने अपने कैरियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88