क्षेत्र के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा माँ दुर्गा राइस मिलः राजा भइया

कुंडा, प्रतापगढ़ जबलपुर दर्पण । गोपाल सिंह का पुरवा में स्थित माँ दुर्गा राइस मिल का भव्य उद्घाटन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ उनके दोनों पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह और कुंवर बृजराज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें कथावाचक आचार्य अखिलेश जी महाराज ने संस्कृति रीत रिवाज से पूजा पाठ कराया। इसके बाद राजा भइया ने फीता काटकर राइस मिल का उद्घाटन किया।उद्घाटन के दौरान राजा भइया ने कहा कि उपस्थित सभी लोगों का आशीर्वाद संचालक पुष्पेंद्र सिंह के साथ है। सभी के आशीर्वाद से निश्चित तौर पर व्यापार में सफलता मिलेगी। यह राइस मिल क्षेत्र के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा, जिससे उन्हें अपनी फसल का सही मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। राजा भइया ने कहा कि कुंडा ही नहीं, इससे आसपास के जनपदों के किसानों को भी लाभ मिलेगा। करोड़ों रुपए की लागत से तैयार किया गया यह राइस मिल आसपास के जनपदों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।संचालक पुष्पेंद्र सिंह और उनका भतीजा शुभम सिंह ने राजा भइया और सभी जनप्रिपतिनिधियों का आभार जताया। पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि राजा भइया के आशीर्वाद और सहयोग से ही यह राइस मिल साकार हो पाया है। उन्होंने कहा कि यह राइस मिल क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगा और उनकी आय में वृद्धि करेगा। शुभम सिंह ने कहा कि राजा भइया के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास हो रहा है और यह राइस मिल इसका एक उदाहरण है।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा, प्रतिनिधि हरि ओम शंकर श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख कुंडा, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बब्लू सिंह, ब्लॉक प्रमुख बाबागंज पति राम यश सरोज, बिहार प्रमुख पति रामचंद्र सरोज, आदि लोग मौजूद रहे।



