ग्राम छपरा में नहीं है मुक्तिधाम महिला की मौत के बाद सड़क किनारे करना पड़ा अंतिमसंस्कार

ग्राम छपरा में नहीं है मुक्तिधाम महिला की मौत के बाद सड़क किनारे करना पड़ा अंतिमसंस्कार
एंकरोंशहपुरा तहसील के ग्राम छपरा में लोग जीते जी तो मुसीबत झेलते ही हैं मरने के बाद भी उन्हें अंतिम संस्कार के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जी हां क्योंकि इस गांव में कोई मुक्तिधाम ही नहीं है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम छपरा में बारिश के मौसम में यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो अंतिम संस्कार में काफी परेशानी का सामना ग्रामीणों को करना पड़ता है ऐसा ही कुछ नजर यहां पर दिखा जब इस गांव में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई लेकिन जब उसके अंतिम संस्कार की बारी आई तो पता चला कि गांव में मुक्तिधाम ही नहीं है और ना ही कहीं अंतिम संस्कार करने लायक बारिश के कारण बची है। इसके बाद सड़क किनारे ही चिता सजाकर महिला का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि अहिरवार समाज की इस महिला को सांप ने काट लिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी लेकिन इस समय भारी बारिश के दौर में अंतिम संस्कार में परेशानी आ रही थी जिसके बाद परेशान होकर ग्रामीणों ने सड़क किनारे ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं निकला है यहां तक की चुनाव के समय मुक्तिधाम बनवाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक मुक्ति धाम नहीं बना है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही यहां पर प्रशासन मुक्तिधाम बनवा दे जिससे उन्हें होने वाली परेशानी से मुक्ति मिले



