*सूदखोरी से पीडि़त को शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने पर होगी कठोर दण्डात्मक कार्यवाही– पुलिस अधीक्षक अनूपपुर*

अनुपपर (विकास ताम्रकार) सूदखोरी से पीडि़त को शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने पर होगी कठोर दण्डात्मक कार्यवाही दिनांक 11.09.2021 को पुलिस अधीक्षक सूदखोरों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर कार्यवाही की गई। सूदखोरो के विरुद्ध की गई कार्यवाही उपरांत यह देखा जा रहा है कि कुछ तत्वों द्वारा सूदखोरों के पक्ष में शिकायकर्ताओं को भड़काया जा रहा है व शिकायत वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है। जो अत्यंत आपत्तिजनक है। यह कृत्य साक्ष्य को प्रभावित करने एवं साक्षियों पर दबाव कारित करने की परिधि में आता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के द्वारा यह स्पष्ट किया गया हैं कि यदि शिकायतकर्ताओं पर दबाव डाल कर शिकायत वापस कराने के संबंध में कोई भी शिकायत या जानकारी प्राप्त होती है, तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध भी कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।



