जनता द्वारा चुनी हुई सरकार थी कमलनाथ सरकारःपट्टा

वनांचल मवई के पौंडी बहरमुण्डा में आयोजित हुआ पंचायत संवाद कार्यक्रम

मण्डला । विकास की मूल भावना आम जनता से प्रेरित होती है। जनता ही कार्यों को चुनती है और जनता ही कार्य करवाती है जनप्रतिनिधि तो सिर्फ माध्यम होते हैं। गांव का समग्र विकास सामुदायिक संवाद से ही सुनिश्चित हो सकता है। हमारी कमलनाथ जी की सरकार जनता की जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार थी। उस दौरान आम जनता के लिए सरकारी खजाने खोल दिये गए थे, विकास कार्यों की स्वीकृति जनता की मांगों के अनुरूप हो रही थी। चाहे किसान कर्जमाफी योजना हो, या अष्ठान योजना हो या मुख्यमंत्री मदद योजना इन सभी योजनाओं ने जनता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज जो विकास कार्यों के फीते काटे जा रहे हैं ये सब कमलनाथ जी की सरकार की देन है। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है जिसने पिछले एक साल में विकास को बाधित रखने का ही काम किया है लेकिन हम विकास की गति को रुकने नहीं देंगे। चाहे जिस भी स्तर पर जनता की लड़ाई लड़नी पड़े हम लड़ेंगे और काम कराएंगे, यह कहना है बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा का, जिन्होंने बुधवार को वनांचल मवई के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों की आधारशिला रखने के साथ पूर्ण कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें आम नागरिकों को समर्पित किया। ग्राम पंचायत धनगांव में रंगमंच का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत मझगांव में रंगमंच का भूमिपूजन सहित बाउंड्रीवाल का लोकार्पण व अन्य कार्यों की सौगात ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान ग्राम मझगांव में पौंडी बहरमुण्डा व मझगांव का संयुक्त पंचायत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका यथासंभव निराकरण किया एवं विभागीय स्तर से निराकरण होने वाली समस्याओं को विभागों को अग्रेसित किया। इस कार्यक्रम के पश्चात मझगांव में ही पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई जिसमें पार्टी स्तर से जारी कार्यक्रमों व दिशानिर्देश की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। इस बैठक के दौरान 25 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस दौरान विधायक श्री पट्टा के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई अध्यक्ष रानु हरदहा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुटास अध्यक्ष हरी कुलेश,नीरज यादव जनपद उपाध्यक्ष, इमरान खान यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, अमना बेगम महिला जिला महामंत्री , भगवती मरावी जनपद पंचायत सदस्य मवई, संजय धुर्वे, सरपंच मझगाव दिनेश परते, सरपंच धनगांव, लफन बघेल, मूलचंद धूमकेतु, सहरूप खान , लामु सिंह, नरेश पावर, बालकिशन आर्मो, देवेन्द्र मरावी,मानसिंह धुर्वे ,बेनिराम यादव, नसीम खान, सेव सिंह मरावी , सोन सिंह मरावी, शत्रुघन मसराम, रामदयाल धुर्वे एवं सैकड़ो कार्यकर्ता ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



