मड़ई मस्जिद प्रकरण को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने सौंपा ज्ञापन, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

जबलपुर दर्पण | मड़ई मस्जिद में पूर्व में घटित घटना को लेकर आज जबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से एक संगठन पर आरोप लगाया गया कि उसने “कार सेवा” के नाम पर शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त संगठन द्वारा न केवल शासन-प्रशासन के प्रति आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, बल्कि जिला कलेक्टर के विरुद्ध भी रिश्वतखोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए और अपमानजनक नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने इस कृत्य को अधिकारियों की स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास बताया और संबंधित संगठन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अशरफ मंसूरी, विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बहार अहमद, ग्रामीण अध्यक्ष ताहिर खोकर, पूर्व जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष अमीन कुरैशी, पप्पू वसीम खान, टीटू जग्गी, अतुल जोशफ, सुमन जैन, शाकिर कुरैशी, परवेज़ अख्तर, सैय्यद दिलशाद अली, हाजी हामिद, शादाब अंसारी, इम्तियाज़ पटेल, ज़हरूल हुसैन, यूसुफ कल्लू मंसूरी, अशरफ शिराजी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस मामले में तत्परता से कार्रवाई की जाए, ताकि शहर का सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रभावित न हो।



