मोर्चा पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ संयोजक की बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में भाजपा के सभी मोर्चा जिला पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, सहसंयोजक की संयुक्त बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई । भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिया गया कार्यक्रम ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान को 15 अगस्त तक पूर्ण करना है, जिसमें सभी मोर्चो एवं प्रकोष्ठ के प्रत्येक पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम लगाकर अभियान को सफल बनाना है साथ ही प्रत्येक माह नियमित रूप से सभी मोर्चो एवं प्रकोष्ठ की जिला बैठक एवं मंडल बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करना है एवं मोर्चो में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करना है । श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ में सुनकर संगठन ऐप में अपलोड करना है एवं आगामी दो दिन में मंडल की बैठक करना तथा प्रत्येक पंचायत में सेवा सहकारी समिति बननी है जिसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना है । उन्होंने आगे कहा कि मंडल की बैठकों में मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से बुलाना है ताकि हर कार्यकर्ता को काम एवं हर काम को कार्यकर्ता मिल सके। बैठक का संचालन किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल एवं आभार प्रदर्शन भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी ने किया । बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष बीरपाल इवनाती, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, अरूण शर्मा, प्रदीप चौधरी, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक संतोष पटेल, मनोज चौरे, भारत घई, डॉ. कृष्णा हरजानी, अरविंद राजपूत, संतोष साहू, शिरिन विजय आनंद दुबे, अंकित सोलंकी, संजीव साहू, शैलेन्द्र यादव, रूपेश मानेराव, मनोज मंडराह, अलकेश साव, गुरूप्रसाद धुर्वे, सिपतराम यदुवंशी, गोपाल यदुवंशी, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती ललिता वर्मा, श्रीमती माया डेहरिया, पंकज मुंगिया, जितेन्द्र शाह, कुबेर सूर्यवंशी, शिखर पांडे, अश्विनी यदुवंशी, बंटी राय, दिन्शु यादव, श्रीमती अमिता बरैया, नीलू क्षेत्री, सोनम डेहरिया, रेखा साहू, रेखा लाडे, सपना सोनी, ममता ठाकुर सहित मोर्चो के जिला पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक-सहसंयोजक उपस्थित रहे ।


