स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वीर योद्धाओ के परिवार सदस्यों का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में शासकीय, स्कूल परिषद, विभिन्न संस्थाओं के साथ साथ अरुणा घोष स्टेडियम में आजादी महोत्सव 79 वर्षगांठ के रूप में मनाया गया। 15अगस्त को जनपद अध्यक्ष श्रीमति रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण करते हुए मुख्य मंत्री का संदेश वाचन किया। साथ ही शदीद स्थल में पुष्पमाला अर्पित कर वीर योद्धाओ को नमन भी किया। इस मुख्य कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति संध्या दिलीप दुबे, एस डी एम पुष्पेंद्र अहाके, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ओझा, जनपद पंचायत सिहोरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशा देवी पटले, पंडित विष्णु दत्त शासकीय विद्यालय प्राचार्य अशोक उपाध्याय सहित विभिन्न शासकीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्र छात्राओ की उपस्थित में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमारे भारत में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2025 को आजादी महोत्सव के रूप में मनाया गया हैं। इस स्वतंत्रता, प्रगति और एकता के लगभग 80 वर्षों का प्रतीक है। इस दिन, हम स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों को श्रद्धांजलि देते हैं, देश की अब तक की यात्रा पर विचार करते हैं, और प्रत्येक नागरिक को एक मजबूत, समावेशी और जीवंत भारत के निर्माण के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत दी। तो वहीं ग्राम रक्षा समिति थाना सिहोरा के द्वारा परेड सलामी देते हुए तिरंगे को नमन किया। इस मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित शहीद अश्विनी काछी के परिवार एवं अन्य वीर पुरुषों के सदस्यों को श्रीफल,साल देकर उनका सम्मान मंच के माध्यम से किया गया।
साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में तिरंगे की झलकियां, तिरंगा यात्रा, के साथ छात्र छात्राओं ने भी तिरंगे की वेशभूषा में उपस्थित लोगों का मन देश भक्ति उत्साहित कर दिया।



