इन्साफ बैंक में हुई लूट के चार आरोपियों गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण । खितौला थाना क्षेत्र में हुई डकैती में पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली है। बीते दिवस 11 अगस्त 2025 को थाना ख़ितौला स्थित इन्साफ स्माल फाइनेंस बैंक में पाँच अज्ञात आरोपियों के द्वारा बैंक में घुसकर कर्मचारियों को डरा धमका कर बैंक के लाकर को तोड़कर लाकर में रखे हुए गोल्ड 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5, लाख 8 हज़ार रुपये नगद लूटकर भाग गए थे। घटना के तुरन्त बाद ही उच्च अधिकारियों ने पहुंच कर घटित हुई घटना को संज्ञान और प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए मौक़े पर तत्काल पुलिस महानिरीक्षक ,पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक जबलपुर उपस्थित हुए थे । इस घटना के प्रकरण की विवेचना हेतु कई पुलिस टीमें लगायी गई थी।
विवेचना के दौरान मौखिक साक्ष्यों ,विभिन्न CCTV फ़ुटेज व तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से यह ज्ञात हुआ था कि इन्द्राना क़स्बे में एक किराये का मकान लेकर इन आरोपियों के द्वारा इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था ।अभी तक लूट में लिप्त आरोपियों में से 1-रहीस लोधी ,2- सोनू वर्मन ,3- हेमराज ,और 4- विकास चक्रवर्ती को गिरफ़्तार कर इनके क़ब्ज़े से लूटी की रक़म में से 1,83, 000 रुपया नगद ,एक कट्टा ,चार कारतूस दो मोटरसाइकिल ,चार मोबाइल व कुछ अन्य सामग्रियां जप्त की गई है ,शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पाँच पुलिस टीमें लगाई गई है । जल्द ही शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित की जाकर प्रकरण का पटाक्षेप किया जाएगा।
अन्य फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़े में सफ़लता प्राप्त होंगी। इनके साथियों के बताए अनुसार पुलिस टीमें तलाश में लगीं हुई हैं।



