सीधी दर्पण

चोरी कर भाग रहे चोरों की कार खेत में पलटी

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के कंजवार गांव में पूर्व सरपंच के घर चोरी के बाद भाग रहे चोरों की अल्टो कार धान के खेत में पलट गई। घटना के दौरान चोर मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन चोरी का सामान, नकदी और उनके मोबाइल फोन कार से बरामद कर लिए गए।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात टिकरी चौकी क्षेत्र में हुई। पूर्व सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि करीब 2 बजे रात को उन्हें घर में चोरी की आहट सुनाई दी। बाहर देखने पर उन्होंने कुछ लोगों को अल्टो कार में बैठकर भागते देखा, उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने आसपास के रास्तों को बंद कर दिया और चोरों का पीछा शुरू किया। घबराहट में चोरों ने कार की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे वाहन बेकाबू होकर धान के खेत में पलट गया। चोर कार छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।
चोरी का सामान बरामद
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार की तलाशी ली। इसमें पूर्व सरपंच के घर से चोरी हुआ सामान, लगभग 15 हजार रुपए नकद और चोरों के मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद मंगलवार सुबह पूर्व सरपंच ने टिकरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वाहन में दर्ज नंबर एमपी 17 सीए 1897 के संबंध में आरटीओ विभाग से चैचिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी मांगी है ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके।
इनका कहना है।
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है और वाहन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है, जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही खुलासा होगा।
प्रमोद तिवारी, चौकी प्रभारी टिकरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88