जबलपुर दर्पण

बरेला नगर में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु व्यापारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

बरेला जबलपुर दर्पण । बरेला नगरवासी एवं व्यापारी विगत लम्बे समय से नगर में व्याप्त दूषित जल वितरण, साप्ताहिक बाजार के दिन मुख्य राजमार्ग पर अव्यवस्था , आवारा जानवर,गाय, कुत्ते और बंदरों के उत्पात का विरोध प्रकट कर रहे हैं अध्यक्ष आशीष जैन बाबी, महासचिव अमिताभ नामदेव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पांडे से कहा कि अनेक बार आग्रह करने पर भी कोई साकारात्मक निदान नहीं निकाला गया। संरक्षक अरविन्द तिवारी, सुभाष चौरसिया,विमल जैन ने बढते हुए अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि नगर एवं क्षैत्र में जुआ, सट्टा जिंदाबली, सरेआम लघु उद्योग की तरह चल रही है।चरस अफीम गांजा अवैध शराब का करोबार बढ़ने से चोरी लूट हो रही है और मारपीट, चाकूबाजी, गोली चलने की घटनाएं आम बात हो गई है। नगर निरीक्षक विजय विश्वकर्मा, कुलस्ते जी ने कहा उचित कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जायेगा। कोषाध्यक्ष विशाल सोनी, पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन,मोनेश साहू, उपाध्यक्ष दिनेश सोनी, मुकेश साहू, योगेश दुवे मुखलेश जैन ने महाविद्यालय और स्कूल के सामने चल रही शराब दुकान हटाने तहसीलदार शशांक दुबे से कहा क्योंकि ये नर्मदा पथ भी है।छात्र – छात्राओं पर गलत असर पड रहा है।
उपरोक्त मांगों का निराकरण यदि पांच दिवस में नहीं हुआ तो जन सहयोग से बृहद आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जबावदारी नगर प्रशासन की होगी। इस अवसर पर , अमित जैन, प्रहलाद चौकसे, राजेश केशवानी, आलोक चौकसे, अनिल जैन, बृजेश रजक, संदीप जैन,राजा विश्वकर्मा, महेश साहू, अल्पेश साहू, रजनीश जैन, अनुराग जैन, मोहित जैन, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88