वोट चोरो गद्दी छोड़ो आंदोलन में भाग लेने की अपील
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने कहा कि पूरे देश में चुनाव आयोग की मतदाता सूची की गड़बड़ी से मतदाता के मन में अविश्वास पैदा कर रही है जिस तरह से मतदाता सूची में शून्य मकान नंबर में मतदाता का नाम दर्ज किया गया वह संदेह के घेरे में है।
वर्तमान सरकार ने किस प्रकार जनता के जनादेश का अपमान कर सत्ता चुराई। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में वोट चोरो गद्दी छोड़ो आंदोलन मैं शामिल होने की अपील कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा, अलीम मंसूरी, विजय अग्रवाल, अशोक यादव, डॉक्टर मोइन अंसारी, राजेश पटेल, राजू तोमर ,पीपी पटेल, धर्मेंद्र कुशवाहा अशोक चौधरी, लखन श्रीवास्तव आदि ने आंदोलन में ओबीसी वर्ग के सभी साथीयो से भाग लेने की अपील की हैं।



