एनएसएस की छात्राओं से भाजपा का स्वागत कराना शर्मनाक : एनएसयूआई

जबलपुर दर्पण । उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा की असली सच्चाई उजागर हो गई। अपने कार्यकर्ता और जनता की भीड़ न जुटा पाने की हालत में भाजपा ने स्कूल और कॉलेज की छात्राओं, यहाँ तक की एन एस एस की छात्राओं तक को बुलाकर उनसे ताली बजवाई, फूल दिलवाए और भाजपा का झंडा हाथों में थमा दिया। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अदनान अंसारी, प्रतीक गौतम व शफी खान ने कहा कि एन एस एस का उद्देश्य सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण है, राजनीति नहीं। भाजपा ने अपनी राजनीतिक रैलियों और स्वागत मंच पर एन एस एस की छात्राओं का इस्तेमाल करके न केवल शिक्षा और सामाजिक सेवा की गरिमा को ठेस पहुँचाई है बल्कि बच्चों को राजनीतिक औजार बना दिया है। यह भाजपा की लोकप्रियता में आई भारी गिरावट का जीता-जागता सबूत है। एनएसयूआई इसकी कड़ी निंदा करता है।



