जबलपुर दर्पण

बायर ने लॉन्च किया कैमलस, ज्यादा स्मार्ट एवं सस्टेनेबल कीट प्रबंधन के लिए अनूठा पेस्ट स्पेक्ट्रम कीटनाशक

जबलपुर दर्पण । कृषि एवं हेल्थकेयर सेक्टर से संबंधित लाइफ साइंस के क्षेत्र में विशेषज्ञता वाली वैश्विक कंपनी बायर ने कैमलस की लॉन्चिंग का एलान किया है। यह एक अनूठा पेस्ट स्पेक्ट्रम कीटनाशक है, जिसे विशेष रूप से भारत के बागवानी किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। चबाने और चूसने वाले कीटों (च्यूइंग एंड सकिंग पेस्ट) को नियंत्रित करने के लिए अनूठे पेस्ट स्पेक्ट्रम कंट्रोल के साथ यह दोहरे एक्शन में काम करता है, जो कि बागवानी फसलों की खेती के लिए जरूरी है।
इस लॉन्चिंग के मौके पर भारत, बांग्लादेश एवं श्रीलंका के बायर के क्रॉप साइंस डिवीजन के क्लस्टर कॉमर्शियल लीड मोहन बाबू ने कहा, ‘भारत में पोषण की जरूरतों को पूरा करने में सब्जियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और वैश्विक निर्यात में देश की स्थिति को मजबूत करने की क्षमता भी इसमें है। जैसे-जैसे सब्जियों की खपत बढ़ रही है, उत्पादकता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना और भी महत्वपूर्ण हो गया है। बायर में हम अपने इनोवेटिव एवं सस्टेनेबल सॉल्यूशंस के माध्यम से भारतीय किसानों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कैमलस के साथ हमने एक नेक्स्ट-जनरेशन इंसेक्टिसाइड तैयार किया है, जिससे न केवल कीट प्रबंधन को मजबूती मिलेगी, बल्कि इससे भारत एवं विश्व के लिए सब्जियों की दृढ़ एवं उच्च गुणवत्ता वाली वैल्यू चेन तैयार करने में भी मदद मिलेगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88