जबलपुर दर्पण

असाधारण कार्य निष्पादन के लिए एमपी ट्रांसको के एई नीलेश बास्त्री जबलपुर में सम्मानित

जबलपुर दर्पण। विगत रबी सीजन के दौरान अचानक फेल हुए पावर ट्रांसफार्मर को मात्र 10 दिनों  के न्यूनतम संभव समय में बदलकर नये, अधिक क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत करने के उल्लेखनीय कार्य हेतु राजगढ़ में पदस्थ सहायक अभियंता (एई) नीलेश बास्त्री को जबलपुर मुख्यालय में सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि रबी सीजन के बीच 220 केवी सबस्टेशन राजगढ़ (ब्यावरा) में स्थापित दो में से एक 40 एम व्ही ए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के फेल हो जाने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। किसानों को सिंचाई हेतु समय पर पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन गया था।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर उच्च प्रबंधन ने तत्काल निर्णय लेते हुए एक अन्य उपकेंद्र के लिए आवंटित ट्रांसफार्मर को मार्ग से ही राजगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया।

मात्र 10 दिनों में बदल डाला ट्रांसफार्मर–राजगढ़ सबस्टेशन में पदस्थ एई नीलेश बास्त्री ने पुराने ट्रांसफार्मर को डिस्मेंटल कर नए ट्रांसफार्मर की स्थापना का चुनौतीपूर्ण कार्य प्रारंभ किया। अपनी कार्यकुशलता, लगन और तकनीकी दक्षता से उन्होंने मात्र 10 दिनों में  अधिक क्षमता  50 एम व्ही ए का नया पावर  ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत कर दिया।
सामान्यतः इस प्रकार का कार्य पूरा होने में कम से कम एक माह का समय लगता है, लेकिन उनकी असाधारण कार्यक्षमता के कारण अल्प समय में ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पुनः सुचारू हो सकी।

जबलपुर में प्रबंध संचालक ने किया सम्मानित-—इस विशेष उपलब्धि के लिए जबलपुर मुख्यालय में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने एई नीलेश बास्त्री को  मध्यप्रदेश के  सभी वरिष्ठ   कंपनी  अधिकारियों की उपस्थिति में सिल्वर मेडल, नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88