सतना दर्पण

नागौद पुलिस की जुआ फड़ में छापा

सतना जबलपुर दर्पण। नागौद थाना प्रभारी निरी. अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना मिली की सौरभ सिंह परिहार और बालेन्द्र बागरी के साथ मिलकर ग्राम हिलौंधा झोपड़ी के पास बाहरी लोंगों को बुलाकर ताश पत्ती से रूपये पैसो की बाजी लगाकर जुआं खेलने की सूचना पर मय स्टाफ के दविश देकर जुआं खेलते हुए जुआडी 01. संजय अग्रवाल पिता स्व. गोवर्धन प्रसाद अग्रवाल उम्र 58 वर्ष निवासी धौबिया टंकी के पास कटरा मोहल्ला रीवा थाना सिटी कोतवाली रीवा, 02. सलमान खान पिता मकबूल खान उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम निपनिया वार्ड क्र. 01 थाना सिटी कोतवाली रीवा, 03. राकेश साहू पिता छोटे लाल साहू उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम निपनिया वार्ड नं. 01 थाना सिटी कोतवाली रीवा को गिरफ्तार किया गया व जुआ खिलाने वाले सौरभ सिंह परिहार व बालेन्द्र बागरी पुलिस को देखकर एवं अंधेरे का लाभ लेते हुए फरार हो गया । पकडे गये जुआरियो से कुल फड़ व पास से 45,100/- रुपये तथा ताश के 52 पत्ते एवं घटना स्थल से एक अदद लाल गुलाबी रंग का ऊनी कम्बल तथा एक अदद सफेद रंग की मारुती सुजुकी आर्टिका गाड़ी जिसका नम्बर MP17 ZN 7603 को मौके जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
इस कार्यवाहीं में थाना प्रभारी निरी अशोक पाण्डेय, उपनिरी आर एस अहिरवार, सउनि. श्यामलाल रावत, प्रआर 827 संदीप पाण्डेय, प्रआर. 727 संजय मिश्रा, प्रआर 127 आशीष दुबे, प्रआर. 571 महेन्द्र साकेत, प्रआर. 399 अभिषेक पाण्डेय, आर 315 किशन सिंह, 540 नरेन्द्र लोवंशी, 266 सचिन दास, 698 सुरेन्द्र पटेल व सै 117 रूद्री प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88