जबलपुर दर्पण

जबलपुर में सड़क हादसा : पुलिसकर्मी की बाइक को कार ने मारी टक्कर, जवान की मौत

जबलपुर दर्पण।
शहर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। यादव कॉलोनी चौकी में पदस्थ हवलदार अभिषेक शिंदे (42) अपहरण के एक फरार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए बाईपास की ओर गए थे। आरोपित को पकड़ने के बाद वे वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि हवलदार शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आरोपी चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं। हवलदार शिंदे के असमय निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पुलिसकर्मी बताया तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88