डिंडोरी दर्पण

डिण्डौरी जिले में घर-घर और पंडालों में विराजे गजानन

शहपुरा जबलपुर दर्पण । गणेशोत्सव का पर्व जिलेभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक घर-घर, मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में विघ्नहर्ता गणेश विराजमान हुए। सुबह से ही पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आकर्षक पंडाल और सजावट

डिंडौरी नगर, शहपुरा, मेहंदवानी, करंजिया सहित विभिन्न कस्बों और गांवों में सामाजिक व धार्मिक समितियों ने भव्य पंडाल सजाए। जगह-जगह लाइटिंग, रंग-बिरंगी झालरें और फूलों की सजावट से माहौल रोशन हो उठा। कई समितियों ने आकर्षक थीम आधारित पंडाल बनाकर श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

मंदिरों में विशेष आयोजन

जिले के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। भक्तों ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

दस दिनों तक जिलेभर में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिलेगी। सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। युवाओं और बच्चों के लिए खेल-कूद व प्रतियोगिताएं भी रखी जाएंगी।

शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन

गणेश उत्सव के समापन अवसर पर प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। ढोल-ढमाकों और नृत्य-गान के बीच श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ अपने आराध्य को विदाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88