कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी जी की माताजी के लिए अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ भाजपा करेगी एक सितम्बर को धरना

सीधी जबलपुर दर्पण । प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में आगामी 1 सितंबर को स्थानीय मानस भवन के सामने के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं द्वारा अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी एवं अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने के खिलाफ धरना प्रदर्शन दोपहर 1:30 बजे करेगी।जिसकी तैयारी बैठक पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, संदीप द्विवेदी, जिला महामंत्री अशोक पटेल, विनोद साकेत, ज्योति कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, मनीला सिंह चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, पुनीत नारायण शुक्ला, बाबूलाल कुशवाहा, संजय सिंह चौहान, सूर्य प्रताप सिंह, राजेश द्विवेदी, दिनेश गुप्ता, अन्नू पाण्डेय, मुन्ना लाल चौधरी, जितेन्द्र सिंह परिहार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुरेंद्र मणि दुबे
जिला मीडिया प्रभारी



