जबलपुर दर्पण

आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के कृषि विपणन विभाग के अधिकारियों ने किया जबलपुर मंडी का भ्रमण

जबलपुर दर्पण ।
आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना कृषि विपणन विभाग द्वारा प्रायोजित मंडी सचिव प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अंतर्गत 09 सेवारत कृषि विपणन अधिकारियों ने आज कृषि उपज मंडी समिति जबलपुर का भ्रमण किया।

मंडी समिति सचिव श्री आर.के. सैयाम ने अधिकारियों का स्वागत किया एवं उन्हें कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रावधानों व नियमों की जानकारी दी। इस दौरान मंडी जबलपुर की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।

भ्रमण के दौरान उपस्थित मंडी सचिवों ने मंडी प्रांगण में किसानों की उपज के विक्रय/नीलामी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखा। साथ ही श्री राजेंद्र चौधरी एवं श्री अनिकेत सिंह ने फल मंडी, हरी सब्जी मंडी तथा आलू-प्याज मंडी प्रांगण का भी अवलोकन कराया।

अधिकारियों ने मंडी जबलपुर की पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना की, विशेषकर किसानों की उपज का सीधे व्यापारियों को बिना कमीशन एजेंट के विक्रय और उसी दिन किसानों को उपज की कीमत का भुगतान करने की व्यवस्था को अनुकरणीय बताया।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रथम मंडी भ्रमण का अवसर पाकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88