जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों की ली बैठक

जबलपुर दर्पण। पुलिस कन्ट्रोलरूम में पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्लाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, की उपस्थिति मे जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं के प्रभारियों की बैठक ली गयी।
आपके द्वारा कार्यालय की ओ.एम. शाखा, पेंशन शाखा, स्थापना शाखा, एस.आर.सी शाखा, वेतन शाखा, भवन शाखा, पासपोर्ट शाखा, के सम्बंधित शाखा प्रभारियों से समस्यायें जानी एवं लंबित प्रकरणों के सम्बंध में पूछताछ करते हुये लंबी अवधी से शाखा में लंबित प्रकरणों की कारण सहित जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये 15 दिवस में निराकरण करने हेतु आदेशित किया गया।
आपने पैंशन के लंबित प्रकरणों का 1 माह के अंदर निकाल करवाने हेतु निर्देशित किया तथा मेडिकल एवं अन्य आवश्यक कार्य के बिल जिनका बजट की कमी के कारण भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है उसके लिये पुलिस मुख्यालय को पत्राचार करवाकर स्वीकृति प्राप्त कर लंबित बिलों के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया ।
जी.पी.एफ/डी.पी.एफ/एन.पी.एस. के एैसे प्रकरण जिनमें कोई समस्या आ रही हो तो सम्बंधित अधिकारी से संपर्क कर उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने तथा अनुंकपा नियुक्ति एवं पैंशन प्रकरण 15 दिवस कें अंदर निराकरण हेतु आदेशित किया । बैठक में सभी शाखा प्रभारियों के अलावा प्रशिक्षु आदर्श कांत शुक्ला, प्रशिक्षु आदित्य पटले एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88