कलचुरी महासभा करेगी सम्मान

जबलपुर दर्पण । जबलपुर, रविवार ,कलचुरी महासभा की बैठक का आयोजन श्री मनोहर चौकसे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षक दिवस के अवसर पर 7 सितंबर को किये जाने वाले सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार की गई।
महासभा के महामंत्री बी डी राय के द्वारा जानकारी दी गई कि सम्मान समारोह में समाज के शिक्षकों के सम्मान के साथ साथ 75 वर्ष के ऊपर के वरिष्ठ जनों,सेवानिवृत्त हुए स्वजातीय बंधुओं, एवम मेधावी छात्रों का सम्मान इस अवसर पर किया जायेगा। कलचुरी महासभा सभी स्वजातीय भाईयो बहनों से अपील करती है कि अधिक से अधिक संख्या में समाज भवन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
बैठक में महासभा के पदाधिकारी डॉ व्ही के गुप्ता, आर सी राय,के एस राय, देवेंद्र चौकसे,दिनेश शिवहरे,राजेश (पप्पू)जायसवाल, राकेश चौकसे,राजीव चौकसे,संजय चौकसे, राजेन्द्र मालवीय,कौशलेंद्र महाजन, संदीप चौकसे,गोविंद चौकसे,प्रशान्त चौकसे आदि उपस्थित थे।


