जबलपुर दर्पण

बरगी में शिक्षकों के शैक्षिक संवाद का हुआ आयोजन

बरगी जबलपुर दर्पण । जन शिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगी नगर अंतर्गत 22 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थ कक्षा 1 से 2 एवं 3 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों का शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया। राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश एवं पूर्व निर्धारित समय सारणी अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के माह अगस्त मे तृतीय एवं चतुर्थ शनिवार को संवाद आयोजित किया गया। जन शिक्षा केंद्र स्तर पर चयनित सहजकर्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर में आयोजित जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद के उन्मुखीकरण में सम्मिलित हुए तत्पश्चात माध्यमिक स्तर के सहजकर्ता अफरोज खान एवं वंदना गिदरौनीया , प्राथमिक स्तर के सहजकर्तात अजय चौकसे एवं दिनेश महोबिया ने जन शिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद में सहज कर्ताओं की भूमिका निभाई। प्राथमिक स्तर का शैक्षिक संवाद ” प्रभावी शिक्षण में शिक्षक संदर्शिका की भूमिका” एवं माध्यमिक स्तर का शैक्षिक संवाद ” कक्षा प्रबंधन एवं अन्य प्रयास” विषयों पर आधारित था। जन शिक्षक अफरोज खान ने बताया कि इस एकेडमिक वर्ष का यह पहला शैक्षिक संवाद था इस संवाद का उद्देश्य शिक्षकों के व्यवसायिक उन्नयन के लिए अकादमिक चर्चा हेतु पेयर लर्निंग समुदाय का निर्माण कर शिक्षकों को स्वयं के सतत व्यावसायिक उन्नयन हेतु प्रेरित करना एवं जन शिक्षा केंद्र स्तर पर फेस टू फेस प्रशिक्षण की पुनरावृत्ति हेतु एक मंच प्रदान करना है ताकि शिक्षक अपने कक्षागत अनुभव और बेस्ट प्रैक्टिसेज को साझा कर सके।इस समय कक्षाओं में अकादमिक कार्य पूरी गति से चल रहे हैं और अगले 6 7 महीनों तक शिक्षक अपनी कक्षा में बिताए जाने वाले समय को और अधिक कैसे प्रभावी बना सकते हैं इस हेतु सभी शिक्षक अपने अनुभव और विचारों को एक दूसरे से साझा करते हुए सीखने सिखाने की प्रक्रिया को अपनी कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू कर सकेंगे। संवाद में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 कक्षाओं में बैठक व्यवस्था, एंट्री रूटीन की तकनीकें, कक्षा के साझा नियम, कक्षा में प्रश्नों का महत्व, कोल्ड कॉलिंग तकनीक, थिंक पेयर- शेयर तकनीक, रचनात्मक फीडबैक, स्वयं एवं साथी का आकलन, कक्षा में सरकुलेशन, रिस्पांस बोर्ड, प्रिंट रिच सामग्री इत्यादि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। संवाद में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों ने संवाद की सीख को अपने-अपने विद्यालयों की कक्षाओं में लागू करने का संकल्प लिया।
22 विद्यालय हुए शामिल
संकुल प्राचार्य किशन रायखेड़े के मार्गदर्शन से जन शिक्षा केंद्र की सभी 22 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शत प्रतिशत शिक्षक इस संवाद से लाभान्वित हो सके। प्रतिभागी के रूप में शिक्षक राम कुमारी मरकाम,दिव्या चौकसे, रूप कुमार पटेल,सुरेंद्र जायसवाल,राधेश्याम पटेल,सतीश धूमकेति, चित्र कुमार पटेल, गिरवर सिंह राजपूत,रानी मेश्राम, रंजीत मंडलेकर, साधना चौबे,मीना परते, माया देवी,नारायण दास, नेहा पेठिया,विजय विश्वकर्मा,दिगंबर गदरे, राजेंद्र वासनिक, दौलत सिँह, ईश्वरी गौतम,सुखसिँह, सुधीर ठाकुर, चेता झरिया इत्यादि संवाद में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88