जबलपुर दर्पण

वन्दे मातरम – माँ भारती की आराधना का अमर गीत

जबलपुर दर्पण । राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वर्षपूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में वन्दे मातरम का स्मारणोत्सव मनाया गया इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा मप्र की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके के मुख्य आतिथ्य, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, डॉ जितेंन्द्र जामदार, स्वाति गोडबोले, जीएस ठाकुर, राममूर्ति मिश्रा, अरविन्द पाठक, पंकज दुबे, रजनीश यादव, अश्वनी पराँजपे की उपस्थिति में सामूहिक वन्दे मातरम गान का आयोजन शहीद राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह की बलिदान स्थली मालगोदाम चौक में किया गया। सामूहिक वन्दे मातरम गान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ, मातृ शक्ति एवं युवाओं ने शामिल होकर एक स्वर एक लय में गान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया, इसके पूर्व सभी अतिथियों ने राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा वंदे मातरम् को आज 150 वर्ष पूर्ण हो रहे है, वन्दे मातरम, जो माँ भारती की आराधना का अमर गीत है, इस गीत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के हर चरण में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की, हर भारतवासी के हृदय में एकता, साहस और समर्पण की शक्ति जगाई। इस अमर गीत की रचना महामनीषी बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी ने की थी,जिसने “भारत” की भावना को शब्दों में ढालकर पूरे देश में आत्मगौरव का संचार किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने इस अवसर पर कहा जब वंदे मातरम् अपने 150 वर्ष पूर्ण कर रहा है, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में इसका स्मारणोत्सव मनाया जा रहा और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज जबलपुर महानगर के कार्यकर्ताओ ने शहीद शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह की बलिदान स्थली पर एकत्र होकर वन्दे मातरम का सामूहिक गान किया।

श्री सोनकर ने कहा हम सभी ने वन्दे मातरम गान के माध्यम से मिलकर माँ भारती को नमन किया और इस कालजयी गीत के राष्ट्रीय स्वाभिमान को हृदय से स्मरण किया।

इस अवसर पर संदीप जैन, कैलाश साहू, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, अंजू भार्गव, तृष्णा चटर्जी, संतोषी ठाकुर, डिम्पी विश्वकर्मा, प्रशांत केसरवानी, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, रविन्द्र पचौरी, राजेश ठाकुर, रूपा राव, संजय यादव, अभिनव यादव, केदारनाथ पोरते, दिलीप पटेल, संतोष यादव, नरेश पटेल, आशीष राव, राहुल रजक, पुष्पराज सेंगर, डॉ सुभाष तिवारी, जीतू कटारे, राहुल दुबे, नरेश पटेल, श्रीराम शुक्ला, मधुबाला राजपूत, रीना राय, सीमा सिंह, माधुरी सोनकर, मालती चौधरी, सुमन यादव, सारिका राय, प्रतिभा भापकर, पूनम प्रसाद, अंशुल यादव, सारिका रंजीत ठाकुर, आभा साहू, ईशान नायक, रौनक अग्रवाल, रविन्द्र तिवारी, शुभम अरिहंत, उज्जवल पचौरी, प्रभाशंकर कुशवाहा, जरताज अहमद, रिजवान अंसारी, मुरली दुबे, विमल राय, श्याम कनोजिया, अशोक रोहितास, संतोष झारिया, नीरज वर्मा, अनिल वर्मा, मोहन निरंकार, संकल्प पाठक, टिकेंद्र यादव, टीटू सोनकर, प्रवीण जैन, राकेश समुंद्रे, आशीष साहू, सुरेश पांडे, राजेश मारवेकर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88