जमीन के लिए दुश्मन बने चाचा और चचेरे भाई

सीधी जबलपुर दर्पण । भूमि के लिए चाचा और चचेरे भाई महिला के दुश्मन बने हुए हैं। चुरहट थाना पुलिस में लिखित रिपोर्ट करते हुए भावना सिंह पुत्री स्व. कुंवर विजय सिंह पत्नी नवकरण सिंह कंग उम्र 38 वर्ष निवासी दिल्ली ने कहा है कि उसके पिता के नाम से मौजा चुरहट, तहसील चुरहट में कुल 6.50 एकड़ भूमि थी। उनके निधन के पश्चात वारिसाना नामांतरण में भावना सिंह, उनकी मां एवं बहन के नाम से हो गया। आर्थिक आवश्यकता के लिए भावना सिंह ने अपने हिस्से की भूमि को बिक्री कर कब्जा दखल दे दिया। किंतु रिश्ते के चाचा अमर सिंह उर्फ मुरारी, उनकी पत्नी मंजू सिंह तथा उनके पुत्र उदयन विक्रम सिंह एवं पुत्री अनुश्री के साथ अजय सिंह, संजय सिंह आदि द्वारा परेशान किया जा रहा है। इनके विरुद्ध झूंठी बनावटी अफवाह फैलाकर भूमि में जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे बनाए जा रहे हैं। वहीं चुरहट में जो दुकानों का निर्माण कराया गया था उसका किराया जबरन वसूला जा रहा है।पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन अनुसार मौजा चुरहट, तहसील चुरहट में आराजी नं01102, 1103, 1104, 1105, 1106,1107 एवं 1108 कुल रकवा 6.50 एकड़ पिता द्वारा मृत्यु पश्चात छोड़ी गई भूमियां हैं। जो कि वारिसाना नामान्तरण उपरान्त मेरे व मेरी माँ एवं मेरी बहन के नाम पर राजस्व अभिलेखों में विधिवत सक्षम अधिकारी के आदेश से दर्ज हुआ है उक्त भूमियों में मैं तथा मेरी बहन व माँ का बराबर बराबर का हक हिस्सा हैं, अपनी आर्थिक आवश्यकता की पूर्ति हेतु उक्त आराजियाों को विक्रय कर कब्जा दखल दे दिया है। परन्तु मेरे रिश्ते के चाचा अमर सिंह उर्फ मुरारी व उनकी पत्नी मन्जू सिंह तथा उनके पुत्र उदयन विक्रम सिंह एवं पुत्री अनुश्री सिंह, चुरहट के सिंह उर्फ अज्जू, संजय सिंह उर्फ सन्जू दोनों पिता तेजबहादुर सिंह, जागेन्द्र सिंह उर्फ पिन्कू पिता स्व० शिवलाल सिंह निवासी ग्राम अकौरी द्वारा हम लोगों को विरुद्ध झूठी, बनावटी, मनगढ़ंत अफवाह फैलाकर हमारे उक्त आराजियों को जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उनके द्वारा कई विभागों में हमारे द्वारा कराए गये रजिस्टर्ड विक्रय पत्रों को झूठा एवं कूटरचित बताया जा रहा है। जिसके कारण मां का स्वास्थ्य खराब रहता है और हम दोनों बहनों की छवि धूमिल हुई है, चुरहट नगर में हमारे परिवार का काफी सम्मान है उक्त व्यक्तियों के कृत्यों के कारण हमारी छवि धूमिल हो रही है तथा हमारे विक्रय सुदा आराजियातों में हमारे द्वारा नगर पंचायत चुरहट से विधिवत भवन अनुज्ञा प्राप्त कर दुकानों को निर्माण कराया गया था जो कि हमारे द्वारा निर्मित दुकानों पर जो दुकानदार किराये पर हैं उनसे जबरिया किराया वसूला जा रहा है। थाना प्रभारी से सभी के खिलाफ कठोर एवं दंडात्मक कार्यवाही की मांग उठाई गई है।



