छिंदवाड़ा दर्पण

जिला पांढुर्णा में बाल मित्र योजना एवं यातायात नियमो की छात्र-छात्राओ को दी गयी जानकारी

पांढुरना जबलपुर दर्पण । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार बाल मित्र योजना से संबंधित जन जागरुकता कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। जो जिला पांढुर्णा मे पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा सुन्दर सिंह कनेश के निर्देशन में गुरुवार को समता कालेज पांढुर्णा, सन फ्लावर स्कूल मोहगांव, सांदीपनी स्कूल सौंसर एवं रेमंड स्कूल लोधीखेडा के विद्यार्थीयो को थानो का भ्रमण कराया गया एवं थानो पर होने वाली कार्यवाही एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी गयी।
उक्त बाल मित्र योजना एवं जन जागरुकता कार्यक्रम अभियान में पांढुर्णा पुलिस द्वारा बाल मित्र योजना विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्कूल एवं कालेज के विद्यार्थीयो को थानो मे आमंत्रित कर उन्हे देश भक्ति जन सेवा राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा की भावना साईबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, डायल-112, गुड टच बेड एवं बेड टच, बाल विवाह उन्मुलन, पास्को एक्ट, सविधान एवं कानून, ट्राफिक नियमो महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर विद्यार्थीयो को थाना विजिट करवाया गया। पुलिस द्वारा सायबर के माध्यम से हो रहे सायबर फ्राड के संबंध में जागरुक किया गया एवं अनजानी लिंक पर क्लिक करने एवं अनजाने व्यक्ति से ओटीपी शेयर करने से होने वाले सायबर फ्राड के संबंध में जानकारी दी गयी एवं छात्र-छात्राओ को नशा मुक्ति के संबंध में जागरुक किया गया। छात्रो को महिलाओं का सम्मान करने, उनके अधिकारों, कानूनों की, करियर के संबंध में जानकारी दी गई। शासन द्वारा बच्चीयो एवं महिलाओ के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाएं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आकास्मिक हेल्पलाईन नंबर 100, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 एवं सायबर फ्राड हेल्प लाईन नंबर 1930 से अवगत कराया साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी पांढुर्णा एवं जिले के समस्त थाना प्रभारीयो द्वारा विद्यार्थीयो को पुलिस स्टेशन विजीट कार्यक्रम, भारतीय सविधान ओर मौलिक अधिकार, पुलिस थाना भूमिका और कार्य प्रणाली, पुलिस स्टेशन के प्रमुख पद, बालिकाओ की सुरक्षा ओर बच्चो से संबंधित कानून, न्याय तक पहुंच हर बच्चे का हक, न्याय प्राप्त करने के प्रमुख साधन, बच्चे से संबंधित प्रमुख कानून, साइबर अपराध मे पुलिस कैसे मदद करती है, जिम्मेदार नागरिक कैसे बने, पुलिस स्टेशन मे उपयोग होने वाले गैजेटस और हथियार, प्रश्नोत्तर सत्र जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यातायात के नियमो एवं राहवीर योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओ को बताया गया कि दुर्घटना के समय घायलों की सहायता करने वालों को कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाती है और उन्हें किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से डरने की आवश्यकता नहीं है।
जिले मे यातायात अभियान के तहत थाना चौकीयो एवं यातायात पुलिस द्वारा तेज गति से वाहन, बिना हेलमेट के वाहन चालक, विना सीटबेल्ट के वाहन चालक, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करना, बिना लायसेंस के वाहन चलाने वाले कुल 66 वाहनो पर चालानी कार्यवाही की गयी। उक्त जनजागरुकता कार्यक्रम में, निरी. संध्यारानी सक्सेनी प्रभारी महिला प्रकोष्ठ पांढुर्णा, थाना प्रभारी पांढुर्णा निरी. अजय मरकाम एवं थाना प्रभारी लोधीखेडा निरी. ए. बी. मर्सकोले, थाना प्रभारी सौंसर निरी, रुपलाल उईके, थाना प्रभारी मोहगांव निरी. जितेन्द्र बघेल एवं लगभग 250 छात्र-छात्राए व शिक्षकगण एवं पुलिस स्टॉफ शामिल रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88