जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

डॉ. रश्मि सिंह ने श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मरीजों को फल वितरित किए

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी जी की जयंती अवसर पर डॉ. रश्मि सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल गौतम द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने शामिल होकर ऊंचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए,इस अवसर पर डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि श्रीनिवास तिवारी जी ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचितों की आवाज़ को बुलंद करने में समर्पित किया। वे संघर्ष और सेवा के प्रतीक थे। आज उनकी जयंती पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि उनकी विचारधारा और सेवा-पथ पर चलते हुए जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य करें,कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष लालबहादुर सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश ताम्रकार, अतुल गौतम, उमेश गौतम, रामनरेश सिंह, मुबारक अली, आदित्य प्रताप सिंह, रिशु समदरिया, विनय ताम्रकार, लक्ष्मण कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, सोनू पांडे, ज्योति वर्मा, सबिता चौधरी, नंदू कुशवाहा, शिवपूजन कुशवाहा, पुष्पेंद्र ताम्रकार, प्रदीप लोधी, विश्राम पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88